प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों माध्यमिक शिक्षक शुक्रवार सुबह राजधानी की सड़कों पर उतर आए।
प्रदर्शनकारी विधान भवन के आगे भारी संख्या जुटे हुए हैं जिससे हजरतगंज से चारबाग तक जाम लग गया है। बर्लिंग्टन चौराहे से ट्रैफिक डायजवर्जन किया गया है।
दूसरे दिन भी थमी राजधानी की रफ्तार
संगठन की ओर से सरप्लस शिक्षकों के संबंध में शासनादेश वापस लिए जाने, सीटी वेतनमान के एलटी वेतनमान में प्रोन्नत शिक्षकों को सी.टी. की सेवाओं से हटा दिए जाने शिक्षकों में रोष है।
पुरानी पेंशन नीति लागू किए जाने से शिक्षकों को वंचित रखे जाने की वजह से माध्यमिक सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
बताते चलें कि गुरूवार को भी सुबह 11 बजे से ही शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विधानसभा का घेराव करने जा रहे माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों को पुलिस ने बापू भवन के पास रोक लिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा-चारबाग मार्ग जाम कर दिया जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।