फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमारी से परेशान छात्रा ने हॉस्टल में की खुदकुशी

Thu, 24 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रिया वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चिनहट। कमता स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में रह रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया वर्मा (21) ने बुधवार को कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का दावा है कि सुसाइड नोट में पेट की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, मूलरूप से बाराबंकी के सूरतगंज स्थित रिछला गांव निवासी रिया हॉस्टल के कमरा नंबर छह में रहती थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर अन्य छात्राओं ने काॅलेज प्रशासन को सूचना दी। चिनहट पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रिया का शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। रिया के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें