फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्यपाल से तमिलनाडु के पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो चेन्नई की उप निदेशक विजयालक्ष्मी के नेतृत्व में तमिलनाडु से आए 15 पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में उच्च शिक्षा, टीबी उन्मूलन, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, एचपीवी टीकाकरण, राजकीय बाल गृहों में आधारभूत सुविधाओं और जनभवन में हुए विभिन्न नवाचारों व जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रदेश के 19 विश्वविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में ए, ए-प्लस व ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिल चुका है। सात विश्वविद्यालयों को एनआईआरएफ व सात को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान प्राप्त हुआ है। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जनभवन में रह रही सभी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें