फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत

Tue, 17 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मास्टर ऑफ आर्ट (एमए) के छात्र भवेंद्र (25) की मौत हो गई। मृतक पढ़ाई के साथ प्राइवेट कंप्यूटर का काम भी करते थे। परिजनों ने पुलिस से उसके दोस्त से पूछताछ की मांग की है। पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलीगंज सेक्टर-एल निवासी भवेंद्र गौड़ (25) अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान से एमए कर रहे थे। रविवार दोपहर वह अपने स्कूटर से काम से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर पिता एके गौड़ ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद भाई देवेंद्र उन्हें तलाशने निकले। खोजबीन के दौरान रात करीब 8:30 बजे वह रहीमनगर स्थित भवेंद्र के दोस्त ध्रुव सिंह के घर पहुंचे। वहां बाहर भवेंद्र की स्कूटर खड़ी मिली। कमरे में जाकर देखा तो भवेंद्र मरणासन्न हालत में पड़े थे। पूछने पर ध्रुव ने बताया कि वह करीब दस मिनट पहले ही आया था। आनन-फानन भवेंद्र को रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोलर पैनल का काम करने वाले एके गाैड़ ने बेटे के दोस्त ध्रुव सिंह से गहन पूछताछ की मांग की है। परिवार में मां निरुपमा और भाई देवेंद्र हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें