मलिहाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर गांव के निकट स्कूल से घर लौट रहे कक्षा दो के छात्र उत्कृष्ट राठौर (10) की साइकिल में बाइक की टक्कर लग गई। उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ईसापुर निवासी मृतक के पिता नीरज ने बताया कि उत्कर्ष राठौर जेड एम कॉन्वेंट स्कूल, कहला में कक्षा 2 में पढ़ता था। बुधवार दोपहर लगभग ढ़ाई बजे स्कूल से छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी गांव के किनारे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की साइकिल में टक्कर लगने से वह हादसे का शिकार हो गया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर उसी गांव के बाइक चालक सोनू के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है।