फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आया छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आकर कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजनौर के अयोध्यापुरी फेज -3 में रहने वाले रविंद्र कुमार अपनी पत्नी शशि और तीन बेटे सानू (18), रितेश (16), सौरभ (15) और एक बेटी शालिनी (20) के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। इनका सबसे छोटा बेटा सौरभ पास के ही गौतम बुद्ध स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।
रविंद्र प्रयागराज में संगम स्नान करने गए थे, जबकि अन्य परिजन घर में थे। इसी दौरान सौरभ दोपहर करीब 1 बजे छत के ऊपर नहाने के लिए गया था। वह स्टील की ग्रिल के पास खड़ा था, तभी बगल से गुजर रही 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन के तारों में अचानक शाॅर्ट सर्किट हुआ और तार आपस में टकराकर ग्रिल में छू गए, जिससे उसकी चपेट में आकर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ नादरगंज आरसी यादव ने बताया कि 11000 वोल्ट की लाइन पहले ही खींची गई थी। मकान बाद में बने हैं। मकान के छज्जे में लोहे की पाइप लगी थी। शॉर्ट सर्किट के बाद उसी के जरिये करंट नीचे आ गया। मौके पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें