राजधानी लखनऊ में अलग-अलग हादसों में छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया है। ये दुर्घटनाएं बिजनौर, तालकटोरा और गोसाईगंज में हुई हैं।
घर से कुछ दूरी पर वह सड़क किनारे खड़े होकर बहन और सहपाठी का इंतजार करने लगा। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने कार्तिकेय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटक कर दूर जा गिरा। यह देख बहन और अन्य लोग चीखने लगे। शोर सुन चौराहे पर बने बूथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने कार्तिकेय को अस्पताल पहुंचाया। जहां, उसकी मौत हो गई।
अयोध्या के रहने वाले देवांश द्विवेदी (21) पीजीआई स्थित कल्ली पश्चिमी के एकता नगर में परिवार के साथ रहते थे। देवांश अयोध्या अवध डिग्री कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र थे। भाई संदीप के मुताबिक देवांश ने पारा स्थित एक स्कूल से इंटर पास किया था।
25 दिसंबर को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जाने के लिए भाई बाइक से दुबग्गा निवासी दोस्त अमित के साथ दोपहर में निकला था। तभी राजाजीपुरम के बी ब्लॉक में चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने भाई को टक्कर मार दी। हादसे में देवांश की मौत हो गई। जबकि, अमित मामूली रूप से चोटिल हुआ।
इसके अलावा बिहार के सिवान निवासी चंद्र मोहन (35) पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 में पत्नी रेशमा व बेटे के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से काम की तलाश में बाराबंकी के सफेदाबाद गए थे। घर लौटने के दौरान गोसाईगंज में किसान पथ पर अज्ञात वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।