फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में डूबकर छात्र की मौत, ट्रेनर हिरासत में

Mon, 25 Jun 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक छात्र आशुतोष
विज्ञापन

राजधानी के कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में रविवार को डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ट्रेनर प्रवीण सोनकर को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को स्वीमिंग पूल बंद होने के बावजूद वहां छात्र की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छितवापुर, हुसैनगंज निवासी आशुतोष सिंह कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में तैराकी छात्र था। रविवार को आशुतोष तैराकी के लिए गया था। जहां वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद ट्रेनर प्रवीण सोनकर ने उसे बलरामपुर में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण सोनकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेनर मृतक से परिचित था। इसके बावजूद उसने अस्पताल में मृतक को अज्ञात बताया है। पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें