...हर जन्म में यही माता-पिता बनें। यह शब्द हाथ पर लिख निशा (19) ने फांसी लगा ली। प्रभारी निरीक्षक गऊद्दीन शुक्ल के मुताबिक, मोहनलालगंज के उदवतखेड़ा निवासी राजेश रावत सब्जी का ठेला लगाते है।
परिवार में पत्नी, तीन बेटियां निशा, मनीषा, निधि व बेटा अजीत है। शुक्रवार को निशा ने खुदकुशी कर ली। घर पहुंची बहनों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, बाएं हाथ में लिखा था कि मेरे माता-पिता को परेशान न करना, मेरे हर जन्म में यही माता-पिता बनें। पुलिस को बातचीत के बाद भी कारण पता नहीं चल सका। पुलिस जांच कर रही है।