फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा से एक दिन पहले छात्र ने दी जान

Sun, 10 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर स्थित बालकृष्ण निवासी बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र आर्यन दीक्षित (21) ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। शनिवार को उनकी परीक्षा था।
विज्ञापन




आर्यन के पिता प्रॉपर्टी डीलर अमित ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह परिचित के यहां तेरहवीं में शामिल होने के लिए रायबरेली गए थे। रात लगभग 8:30 बजे वापस लौटे। उस वक्त आर्यन मां अनामिका से बातचीत कर रहा था। कुछ देर के बाद वह कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। रात लगभग 9:30 बजे आर्यन से मिलने के लिए उसका दोस्त घर पहुंचा। अनामिका ने उसे बुलाने गईं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मां व आर्यन के दोस्त ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो आर्यन को पंखे में चादर के सहारे लटका देखा। उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आर्यन की मां अनामिका प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं और छोटा भाई अरव कक्षा सात का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें