फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान से टकराया बेजुबां, बाल-बाल बचे 110 यात्री

Mon, 09 Sep 2013 10:21 AM IST
निशांत यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में विमान से पक्षी टकराने के दूसरे ही दिन रविवार को एक और हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ के लिए उड़ान भरते ही एक विमान के कॉकपिट से पक्षी टकरा गया। पक्षी के टकराते ही कॉकपिट का सामने का एक शीशा टूट गया।

पक्षी कॉकपिट से होते हुए क्रू केबिन में जा गिरा। पायलट ने विमान को दिल्ली मे उतारने की जगह 110 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उसे सीधे लखनऊ ले आया।

यहां किसी तरह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतारा। विमान के लखनऊ पहुंचने पर उसे हैंगर में खड़ा कर दिया गया।

दिल्ली से शीशा न आने के कारण देर शाम तक विमान लखनऊ में ही खड़ा रहा। इस हादसे के बाद वापसी की उड़ा रद्द कर दी गई।

जानकारों के मुताबिक कॉकपिट का शीशा टूटने के बाद उसे वापस उतार लेना चाहिए था। लखनऊ एयरपोर्ट पर इसी तरह तीन माह पहले एक घरेलू विमान का शीशा दिल्ली की उड़ान भरते हुए टूट गया था। उस विमान को तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर वापस उतार दिया गया था।
विज्ञापन


एयर इंडिया का विमान एआई-411 सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से 110 यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। दिल्ली के टर्मिनल थ्री से उड़ान भरते ही एक पक्षी विमान के कॉकपिट से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि कॉकपिट के सामने वाला एक शीशा टूट गया। शीशा टूटने के बावजूद पायलट ने विमान को दिल्ली वापस नहीं उतारा।

विमान में बैठे 110 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर पायलट ने विमान को 50 मिनट की यात्रा कर लखनऊ पहुंचना ही बेहतर समझा।

पायलट ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्राफिक कंट्रोलर से सम्पर्क कर यहां उतरने की अनुमति मांगी। पायलट ने एटीसी को कॉकपिट का एक शीशा टूटने की जानकारी भी दी।

शेड्यूल्ड विमान होने के कारण एटीसी ने विमान को लखनऊ के रनवे पर उतरने की अनुमति दे दी। हालांकि एटीसी ने समय रहते एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों को रनवे के पास तैनात कर दिया।

घड़घड़ाहट की आवाज के बीच पायलट ने विमान को रनवे की सीमा के 200 मीटर पहुंचने के बाद इमरजेंसी ब्रेक का सहारा लेकर सुरक्षित उतारा। इमरजेंसी ब्रेक के कारण यात्रियों को तेज झटके भी लगे।

विमान की गति को नियंत्रित करते हुए उसे सीधे हैंगर में जाया गया। इसके बाद यात्रियों को उतारा गया। विमान की खराबी के कारण दिल्ली जाने वाली उड़ान एआई-412 को रद्द कर दिया गया।

इसके चलते रद्द उड़ान के यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल पर जमकर हंगामा किया। किसी तरह उन्हें दूसरे विमानों से रवाना किया गया। एयरपोर्ट के निदेशक एससी होता ने बताया कि विमान में पक्षी दिल्ली से उड़ान भरते ही टकरा गया था।
विज्ञापन


यह पायलट पर निर्भर करता है कि वह विमान को उसी जगह वापस उतार दे या फिर 50 से 60 मिनट की यात्रा कर उसे दूसरे एयरपोर्ट तक ले जा सके।

एयर इंडिया में माइनर दिक्कत थी, इसलिए पायलट उसे सूझबूझ से लखनऊ तक ले आया। एयर इंडिया के टर्मिनल मैनेजर सुजीत कुमार ने बताया कि विमान की खराबी को दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। इंजन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें