कार सवार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद के दौरान जुटे लोग।
लखनऊ। पारा में रविवार को ओवरटेक करने को लेकर कार सवार परिवार और बाइक से जा रहे तीन युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने कार रोककर महिला और उसके बेटे से मारपीट की जेवर लूट लिए। पीड़िता ने पारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
शिवरी गद्दीन खेड़ा गांव निवासी सुनीता यादव के मुताबिक रविवार को बेटे चालक वीरू और बेटी निशा बड़ा बेटा शेरा के साथ कार से घर लौट रहा था। हरदुईय्या मोड़ के पास आरोपियों ने जबरन कार रुकवा ली। आरोपियों ने कार को गेट खुलवा लिया और सभी को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो तीनों आरोपी वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया बाइक सवार हर्षित, धर्मेंद्र और अदीब ने कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। इसी दौरान दोनों वाहनों में हल्की टक्कर हो गई। इसलिए मारपीट हुई। जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कार सवार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद के दौरान जुटे लोग।