दूसरा पत्र सचिवालय में कार्यरत संविदा कार्मिकों, आउटसोर्सिंग कार्मिकों, पंजीकृत फर्मों के प्रोपराइटर व उनके कार्मिकों, श्रमिकों, पंजीकृत ठेकेदारों व उनके कार्मिकों व श्रमिकों तथा गैर सरकारी व्यक्तियों से संबंधित है। नियमों के अनुसार पुलिस सत्यापन के बाद इनके निजी प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं।
इनके प्रवेश पत्र जारी करने से पहले इनके दावों की जांच एलआईयू से कराई जाती है। मगर तमाम लोगों के पास से संबंधित प्रपत्र, आवेदन पत्र व पत्रावलियां बिना एलआईयू रिपोर्ट के ही मुख्य प्रवेश पत्र कार्यालय भेज दिया जाता है। प्रशासकीय विभाग पत्रावलियों में यह भी नहीं लिखते कि संबंधित संविदा या आउटसोर्सिंग कर्मी है या गैर सरकारी व्यक्ति है। उन्होंने अधिकारियों को पत्रावली भेजने के पूर्व स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करने का निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्ति संविदा, आउटसोर्सिंग या गैरसरकारी है। ऐसे लोगों की पत्रावली एलआईयू जांच के बाद ही भेजने को कहा है।