फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त फीस मांगने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों को राहत

Wed, 09 Sep 2020 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना काल में अभिभावकों पर फीस जमा करने का ज्यादा दबाव डाल रहे स्कूलों पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मंगलवार को उन्होंने कहा कि अभिभावकों की ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि स्कूल उन पर दो से तीन महीने की एकमुश्त फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अपर मुख्य सचिव और जिला विद्यालय निरीक्षक को ऐसी शिकायतों पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावकों को राहत देने के लिए ही फीस के संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। स्कूलों को केवल मासिक फीस लेने का निर्देश दिया है। वे वर्तमान सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें