लखनऊ। केजीएमयू में रैगिंग की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही 11 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अनजान फोन या फिर वीडियो कॉल न उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बीते दिनों केजीएमयू में वीडियो कॉल कर जूनियर छात्रों संग रैगिंग की बात सामने आई थी। जांच में मामला सही मिलने पर एमबीबीएस 2023 बैच के आठ व बीडीएस के एक छात्र को निलंबित कर हॉस्टल से भी बेदखल कर दिया गया है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा घेरे में ही छात्रों को हॉस्टल से क्लास जाने की अनुमति है। अगर किसी छात्र को बाजार या दूसरे काम से बाहर जाना है तो सुरक्षाकर्मी उनके साथ जाएंगे। बिना अनुमति किसी को भी हॉस्टल में मिलने की अनुमति नहीं है।