फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : एक वर्षीय परास्नातक अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी

Sat, 26 Oct 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से एक वर्षीय परास्नातक कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। इसके अध्यादेश को कार्यपरिषद की स्वीकृति के राज्यपाल का भी अनुमोदन मिल गया। राज्यपाल ने लेटरल प्रवेश को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन




प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक वर्षीय परास्नातक अध्यादेश को चार वर्षीय स्नातक पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक सेमेस्टर 20 क्रेडिट का होगा। पुरानी व्यवस्था में 24 क्रेडिट का सेमेस्टर है। लेटरल एंट्री के जरिये दूसरे संस्थानों के अभ्यर्थी लविवि में 3, 5, 7वें सेमेस्टर में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। लविवि एक वर्षीय परास्नातक कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें