लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेज धूप और तपिश का प्रकोप रहा। दोपहर में बादलों की आवाजाही के बावजूद राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में 20 से 22 जून के दौरान लू चलने की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।