फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडरों को नहीं देना होगा स्टाम्प शुल्क

Fri, 23 Oct 2020 01:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (पीएम स्वनिधि) से ऋण लेने वाले पथ विक्रेताओं को अब ऋण एग्रीमेंट के लिए 100 रुपये का स्टाम्प शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव नगर विकास ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं के व्यवसाय को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

 

इसके लिए केंद्र सरकार ने 10 हजार रुपये की कार्यशील पूंजी देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की, लेकिन ऋण मंजूर करने के लिए बैंक द्वारा 100  रुपये का स्टाम्प शुल्क लेने से पथ विक्रेताओं को दिक्कत हो रही थी। लिहाजा बहुत से गरीब योजना में रुचि नहीं ले रहे थे। इसके बाद सरकार ने छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प शुल्क लगने की दशा में भी करीब 5 लाख लोगों ने योजना में आवेदन किया है। स्टाम्प शुल्क में छूट मिलने से यह संख्या 10 लाख तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें