फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फेरी दुकानदार का घर में मिला शव

Mon, 06 Apr 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सनी गिरि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के रायपुर में शनिवार को फेरी दुकानदार सनी गिरि (27) का शव घर में फंदे से लटका पाया गया। साथी किरायदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर जानकीपुरम पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजीज नगर चौकी प्रभारी नितिन कुमार के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर स्थित बूढ़ा पकरिया के रहने वाले सनी गिरि बीते डेढ़ वर्ष से मड़ियांव के रायपुर में किराये के मकान में रहकर बाजारों में अनाज की फेरी लगाते थे। सनी के चाचा भारद्वाज गिरि ने बताया कि शनिवार सुबह वह सनी और छठे मील पर रहने वाले भाई पंकज के साथ चावल लेकर उन्नाव मंडी बेचने के लिए गए थे। शाम चार बजे लौटकर सभी अपने घर चले गए। रात में लगभग 8:30 बजे पड़ोसी ने उन्हें सनी का शव बिस्तर पर पड़े होने की सूचना दी। उन्होंने पड़ोसी पर साथियों के साथ मिलकर अवैध संबंध में भतीजे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि सनी ने फंदा लगा लिया था। अतिरिक्त इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिता हत्या के आरोप में जेल में बंद
सनी के परिवार में पिता कौशल गिरि तीन वर्ष पहले मड़ियांव के पलटन छावनी निवासी सम्राट की हत्या में जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें