फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चैती महोत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
चैती महोत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड वेलफेयर सेंटर में रविवार को चैती महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रियांशी वर्मा, सुरेश कुशवाहा, जया, दीपिका मिश्रा, किरण समेत अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियों से लोक संस्कृति के खूबसूरत रंग बिखेरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति हमें दुनिया के अन्य देशों से अलग बनाती है। इसकी खूबसूरती से सभी को रूबरू कराते रहना हमारी जिम्मेदारी है। निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष निर्मला शर्मा, महामंत्री मधुबाला एवं विपिन शर्मा ने भी संबोधित किया। समिति के महामंत्री राम मिलन विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, कार्यक्रम संचालक बसंत मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग और विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से हुआ।

चैती महोत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

चैती महोत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें