फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या, CCTV में कैद दो संदिग्ध; पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 30 Dec 2025 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या कर दी गई है। दो संदिग्ध CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात फेरी लगाकर लइया-चना बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना विकास नगर थाना क्षेत्र की है। यहां सुबह लालाराम वर्मा (50) की खून से लथपथ लाश मिली। ईंट से कूचकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वह सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। यहां पर फेरी लगाकर लइया-चना बेचते थे।

सूचना पर एसीपी गाजीपुर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पास के सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक मृतक पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। परिवार में पत्नी और चार वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें