फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वार्ड में घुसा युवक, डॉक्टर बन की गर्भवती की जांच

Tue, 12 May 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। यहां एक अस्पताल में एक बड़ा अजीब वाकया हुआ। एक युवक खुद को डॉक्टर बताकर महिला वार्ड में घुस गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में रविवार रात को एक युवक महिला वार्ड में घुस गया। उसने वहां मौजूद लोगों को स्वयं को डॉक्टर बताया और फिर एक गर्भवती महिला की जांच करने लगा।

इसी बीच डॉ. पूनम गुप्ता भी वहां पहुंच गई लेकिन वह सभी को धक्का देकर भाग निकला। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गयी थी। युवक की मोटर साइकिल पुलिस ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में बहन ने की भाई की ड्रेसिंग

वहीं केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के स्टाफ की जबरदस्त लापरवाही सामने आई। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के स्‍टाफ मरीजों की मदद को तैयार नहीं हैं और तीमारदार ही ड्रेसिंग करने को मजबूर हैं। प्रतापगढ़, कुंडा के सचिन गौतम (20) को आंत में घाव होने की शिकायत हुई।
 
बहन रमा ने बताया कि इलाहाबाद के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। कुछ दिन के बाद ऑपरेशन की जगह घाव बन गया और टांके खुल गए।

बीते छह नवंबर को केजीएमयू पहुंचे तो डॉक्टरों ने दवा देकर बोला कि कुछ समय बाद आना। सोमवार सुबह फिर से हालत बिगड़ी तो सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ड्रेसिंग की सलाह दी।

काफी देर तक कर्मचारियों ने ड्रेसिंग नहीं की तो कैंसर-मरीजों के डे केयर वार्ड के सामने बहन रमा ने ड्रेसिंग करना शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें