फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोने की चिड़िया खोजने निकला बच्चा

विज्ञापन
स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को सुनाई प्रेरक कहानी। स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। बाल सुलभ मन को आज भी दादी-नानी के जमाने की कहानियां आकर्षित करती हैं। लोक संस्कृति शोध संस्थान ऐसे ही आयोजनों के जरिये बच्चों के मन को टटोल रहा है और उनमें नैतिकता, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता का विकास किया जा रहा है। मासिक शृंखला दादी–नानी की कहानी का 75वां आयोजन सोमवार को पल्टन छावनी स्थित बाल निकुंज स्कूल में किया गया। स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को सोने की चिड़िया और नीली बकरी की प्रेरक कहानी सुनाकर जीवन मूल्यों, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और साहस का संदेश दिया।
विज्ञापन


जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को कहानी के जरिये बताया कि एक माली का छोटा बेटा सोने की चिड़िया की खोज में निकलता है। मार्ग में एक नीली बकरी उसकी सहायक बन जाती है और उसे राक्षसों व कठिनाइयों से पार पाने की सलाह देती है। साहस, बुद्धिमत्ता और निरंतर प्रयासों के बल पर वह एक दिन न केवल सोने की चिड़िया ढूंढ निकालता है, बल्कि जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है। कहानी यह संदेश देती है कि जो व्यक्ति लक्ष्य पर केंद्रित रहता है और चुनौतियों से बिना डरे जूझता है, वह अवश्य सफल होता है। स्कूल के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला, सर्वेश माथुर, लेखक राज वर्मा, शंभू शरण वर्मा, डॉ. एसके गोपाल तथा नैमिष सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें