फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखा तो दे दिया तलाक, पढ़िये कैसी-कैसी बातों पर दिए गए तलाक

Wed, 23 Aug 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक बैन
विज्ञापन
प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में तीन तलाक के सैकड़ों मामले बीते दिनों प्रकाश में आए। कहीं टीवी देखने से नाराज पति ने तलाक दे दिया तो कहीं बेटी पैदा होने पर तलाक तलाक कह कर पत्नी को घर से निकाल दिया। कहीं मॉडर्न होने तो कहीं मायके जाने का बहाना बना कर बीवी को तलाक दे दिया। चर्चा में रहे ऐसे ही कुछ मामलों पर एक नजर-  
विज्ञापन


गोमतीनगर की रेहाना को टीवी देखने पर उसके पति इदरीस ने तलाक दे दिया। रेहाना बताती है कि उनके मजहबी पति इदरीस ने उन्हें एक दिन टीवी देखने से मना किया। मैंने टीवी नहीं देखी। अगले दिन जब टीवी देखने बैठी तो पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया और गुस्से में तीन बार तलाक बोल कर घर से निकाल दिया।

मां की तीमारदारी से नाराज होकर दिया तलाक
वहीदा बानो अकबरी का हरदोई में मोहम्मद आलम से निकाह हुआ। मां की तबियत खराब होने की खबर मिली। पति से कहकर देखने चली गई। मां की तबियत ज्यादा खराब थी, इसलिए रात में मां के पास ही रुक गई। आलम ने फोन पर पहले तो रात में न आने का कारण पूछा, फिर तलाक दे दिया। कहा, अब मां के पास ही रहो।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कहा, पक्की मुसलमान नहीं हो और दे दिया तलाक

आलमनगर की शाहीन पर उसके पति आसिफ ने पक्की मुसलमान न होने का आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया। शाहीन बताती है, चार साल पहले अकबरी गेट के आसिफ से उनका प्रेम विवाह हुआ था। शुरू-शुरू में सब ठीक रहा लेकिन बाद में मजहबी हो गए पति ने पक्की मुसलमान न होने का आरोप लगाकर उसे तलाक दे दिया।

मायके गई तो दे दिया तलाक
गोलागंज निवासी उजमा को उसके पति हामिद ने मायके जाने से नाराज हो कर तीन बार तलाक कह कर घर से निकाल दिया। उजमा ने बताया कि वह लंबे समय से मायके नहीं गई थी। जिद करके एक दिन के लिए मां से मिलने गई। वापस घर पहुंची तो हामिद गरम हो गए और गुस्से में तलाक दे दिया।
 

कार नहीं दी तो दे दिया तलाक

बरेली की इशा खान को उनके पति अकरम ने इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उनकी कार की मांग पूरी नहीं हुई। इशा बताती हैं कि वह दो साल तक अपने पति से दहेज उत्पीड़न झेलती रहीं और बाद में तलाक का सामना करना पड़ा। इसलिए इस पर सख्त से सख्त कानून बनना चाहिए।

65 साल की उम्र में दिया तलाक
बरेली की नाजुक जहां को उनके पति ने दूसरी औरत के चलते उन्हें 65 साल की उम्र में तीन बार तलाक बोल कर घर से बाहर कर दिया। वह बताती हैं कि 20 साल की शादी को एक पल में तोड़ने वाले उसके पति ने दूसरी औरत के चलते मुझे तलाक दे दिया।

नौकरी न छोड़ने पर दिया तलाक
लखनऊ की हया का निकाह सुल्तानपुर में धूमधाम से हुआ। खूब लेन- देन भी हुआ। मॉडर्न ख्याल की हया नौकरी करती थी। पति असलम ने कई बार नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया। नौकरी नहीं छोड़ी तो तलाक दे दिया। कहा मॉडर्न हो तो अपने घर जाओ।
विज्ञापन

गोद में बच्ची ने शौच किया तो तलाक दे दिया

सीतापुर की शन्नो का निकाह लखनऊ में सभ्य परिवार में हुआ। पति शाहिद भी उसे खूब मानते थे। बेटी पैदा हुई तो खुशियां मनाई गईं। सब ठीक ठाक था। एक दिन बच्ची ने उनके ऊपर शौच कर दिया। इस पर उनका गुस्सा इतना चढ़ा कि तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। 

लड़की पैदा हुई तो तलाक दे दिया
लखनऊ की रिजवाना को उसके पति तौकीर ने इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने लड़की को जन्म दिया था। रिजवाना बताती हैं, उसके पति बेटा चाहते थे। ससुराल वाले भी कहते थे कि बेटा होगा लेकिन जब लड़की हुई तो पहले मारना पीटना शुरू किया। बाद में एक दिन तलाक दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें