फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 500 साल पहले मां ने भक्त को सपने में दिए थे दर्शन, अद्भुत है इस प्राचीन मंदिर की कहानी

Fri, 12 Oct 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माता संदोहन देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौक चौपटियां में भीतर जाने पर मौजूद संदोहन देवी मंदिर लखनऊ के प्राचीन मंदिरों में शुमार है। बताया जाता है कि करीब 400-500 साल पहले एक भक्त को स्वप्न आया कि मौजूदा मंदिर परिसर के कुंड में पिंडी स्वरूप में मां विराजी हैं।
विज्ञापन


स्वप्न के बाद भक्तों ने कुंड से मां के पिंडी स्वरूप को निकाला और उसे स्थापित किया। इसके बाद यहां धीरे-धीरे अन्य प्रतिमाएं विराजीं, हाल ही में कुंड का जीर्णोंद्धार हुआ है। हर छह माह में एक बार नवरात्र के बाद एकादशी के दिन माता संपूर्ण शृंगार में चरणों के दर्शन देती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

तमाम मनौतियां लेकर आते हैं भक्त

माता संदोहन देवी मंदिर - फोटो : amar ujala
तमाम मनौतियां लेकर भक्त यहां धार्मिक आयोजनों में भी जुटते हैं। मंदिर में मंगलवार, शनिवार को शाम के समय सुंदरकांड पाठ, शुक्रवार को देवी भजन समेत अन्य आयोजन होते हैं। मंदिर के पुजारी पं. बृजमोहन बताते हैं कि मंदिर में माता के अलावा उद्गम कुंड, वैष्णो माता, काली माता, राधाकृष्ण, गणेश, हनुमद, भैरव, सरस्वती माता, संतोषी माता, शिव पार्वती, लक्ष्मी नारायण, राम दरबार, जगन्नाथ भगवान, नवग्रह, द्वादश ज्योर्तिलिंग, भीमकाय महादेव संग शनि भगवान भी विराजे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें