घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ। विभूतिखंड में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने कार रुकवा कर गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी ठेकेदार शैलेंद्र यादव को कई थप्पड़ जड़ दिए। फिर उनकी चेन लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है।
शैलेंद्र ने बताया कि पत्नी व भतीजे के साथ सीतापुर अपने गांव के लिए निकले थे। दोपहर करीब 1:30 बजे सुषमा अस्पताल के पास हवा भराने लगे। इस बीच बाइक सवार दो लोग कार के अगले पहिये से टकराकर गिर गए। वह जब कार मोड़कर आगे बढ़ने लगे तभी पीछे से दो बाइक से आए पांच लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। कार का गेट खोलकर उन्हें बाहर निकाला और 10-12 थप्पड़ जड़ दिए। चेन लूटकर हाईकोर्ट की ओर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने बताया कि घटनास्थल व हाईकोर्ट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।