फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्गा प्रतिमा रखने से रोकने पर हंगामा

Mon, 16 Oct 2023 10:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया क्षेत्र के बंदीपुर गांव में रविवार को दुर्गा प्रतिमा रखने से रोके जाने पर नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद गांव में धरने पर बैठ गए। उन्हें पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन

बंदीपुर में पहलवान वीर बाबा मंदिर है। इस मंदिर पर ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में ही एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बिंदादीन पासी, रामकली, रामगोपाल आदि ग्रामीणों ने एसडीएम पर पूजा-पाठ से रोकने का आरोप लगाया।
एसडीएम सदर मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में पहले से ही दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोग अन्यत्र स्थान पर दुर्गा प्रतिमा रखने का प्रयास कर रहे हैं। शासन का आदेश है कि नई परंपरा कहीं पर न डाली जाए। इसलिए दुर्गा प्रतिमा रखने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें