फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव: ट्रेन से कट गईं 6 बकरियों की मौत का बदला लेने के लिए चलाए पत्थर, हुए गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, राहत की बात ये रही कि पथराव में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पथराव से टूटा ट्रेन का शीशा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में पिता व दो पुत्र हैं। मामले में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र में सोहावल के पास कुछ लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया जिससे ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुन्ना पासवान ने बताया कि उसकी छह बकरियां नौ जुलाई को इसी ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं। जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पथराव में कोच सीएम वन में सीट संख्या 33, 34, कोच सी3 में 20, 21, 22, कोच सी5 में 10, 11, 12 और कोच ई1 में सीट संख्या 35 36 के पास के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।


ये भी पढ़ें - विधायकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले राजभर, बताया - भाजपा से गठबंधन को लेकर क्या है प्लान

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' के संदेश के साथ 22 जुलाई को यूपी में मनाया जाएगा 'वन महोत्सव'
विज्ञापन


बता दें कि पत्थरबाजी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीती 26 फरवरी को मैसूर चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। यह घटना कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इसके अलावा केरल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के ई1 कोच पर पथराव किया गया था। यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून जा रही थी। 18-19 जून को इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी।

गौरतलब है कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। नौ जुलाई से ट्रेन का विधिवत संचालन शुरू हुआ था। यह ट्रेन सुबह  गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना होती है। शाम 7:15 बजे लखनऊ से वापस गोरखपुर जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें