फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं ने काटा बवाल, ट्रेन पर किया पथराव शीशे टूटे, गेट न खोलने पर हुआ हंगामा

Mon, 13 Jan 2025 08:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली)

सार

रायबरेली के बछरावां में ट्रेन का गेट न खोलने पर जमकर हंगामा हुआ। इससे नाराज महाकुंभ जाने के लिए तैयार श्रद्धालुओं ने पथराव कर दिया जिससे कि ट्रेन के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
पथराव से टूटे ट्रेन के शीशे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर रविवार देर रात 12:30 बजे बरेली प्रयागराज संगम ट्रेन जैसे ही बछरावां रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन में पहले से बैठे यात्रियों ने दरवाजे बंद कर लिए। रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में मौजूद यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए प्रयास करते रहे परंतु अंदर से सारे दरवाजे बंद कर लिए गए थे।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने श्रद्धालुओं के लिए 35 मिनट तक ट्रेन बछरावां रेलवे स्टेशन पर ही रुकी और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया जब दरवाजा काफी देर तक नहीं खोले गए तो उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ तथा 112 पुलिस को भी सूचना दी मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने काफी देर तक प्रयास किया परंतु गेट नहीं खुल सके रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई रेलवे स्टेशन अधीक्षक द्वारा समझाने बुझाने के बाद ट्रेन को रात 1: 05 मिनट पर रवाना कर दिया गया परंतु किसी यात्री ने फिर स्टेशन पर ही चैन पुलिंग कर दी । मौजूद स्टाफ द्वारा दोबारा पुलिंग हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक से की गई अभद्रता
महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालु बछरावां रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे ट्रेन का गेट न खुलने पर गुस्साए श्रद्धालुओं ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार से ही भिड़ गए और ट्रेन पर पत्थर चला दिए जिससे ट्रेन के दो कोच के शीशे टूट गए। मना करने गए स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता करते हुए कॉलर पकड़ लिया गया। साथ ही अधीक्षक कक्ष में एक दर्जन युवक मारपीट करने के लिए घुस गए लेकिन आरपीएफ व  जीआरपी को आता देख सभी भाग निकले।

बछरावां रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वह ट्रेन को श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 35 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखे थे परंतु पहले से मौजूद यात्रियों ने गेट नहीं खोला तथा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से भेजा गया एक दर्जन युवक उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता की  तथा ट्रेन पर पत्थर चला दिए जिस कारण ट्रेन के शीशे टूट गये।
विज्ञापन

सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है। 

आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा शीशे तोड़ने वाले युवकों व पत्थर चलाने वाले युवकों को तलाश की जा रही है शिन्खत होने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें