फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनाबाद में दो पक्षों में पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हुसैनाबाद के मोहिनी पुरवा में बृहस्पतिवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। खबर पाकर ठाकुरगंज और चौक कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक लोग भाग गए।
विज्ञापन

हुसैनाबाद के मोहिनी पुरवा में बृहस्पतिवार देर रात टीले के पास एक युवक के लघुशंका करने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कहा कि टीले पर धार्मिक स्थल है। इसको लेकर विवाद होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया। सूचना पर चौक और ठाकुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें