फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामूली बात पर पड़ोसी के घर पर पथराव, फायरिंग

Sat, 28 Dec 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मामूली बात पर पड़ोसी के घर पर पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम सी-ब्लॉक में मामूली विवाद को लेकर युवक ने अपने साथियों के साथ पड़ोसी राजीव के घर पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। गनीमत रही कि हमले में पड़ोसी और उनके घरवाले बाल-बाल बच गए। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सी ब्लॉक निवासी नंदू देवी के मुताबिक उनके बेटे राजीव से कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले ईशू यादव ने विवाद किया था। आरोपी ने तब मारपीट भी की थी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। आरोप है कि शुक्रवार शाम को वह बेटे के साथ घर के बाहर गेट पर खड़ी थीं। इसी बीच ईशू अपने तीन साथियों के साथ कार से पहुंचा। आरोपी गाड़ी से उतरते ही राजीव को देखकर गाली देने लगा। घर पर पथराव शुरू कर दिया।
नंदू बेटे के साथ घर के भीतर छिप गईं। इसके बाद ईशू और उसके साथी अजय पंडित, फयाज और अरविंद ने घर पर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने 112 पर फोन कर मदद मांगी। पुलिस के आने से पहले आरोपी धमकी देकर भाग गए। मौके से पुलिस को चार खोखे मिले हैं। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि घर के दीवार पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। ईशू पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

उधर, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें ईशू फोन पर बात करते नजर आ रहा है। सामने टेबल पर असलहे रखे हैं। पुलिस का कहना है कि ईशू की तलाश की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद असलहों के बारे में भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें