फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर किया निर्माण

Sat, 28 Dec 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके के मिश्रपुर में वन विभाग की भूमि पर कब्जा लेकर तीन भाइयों विजय सिंह, संदीप और अमित सिंह ने मिलकर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज किया गया है। बीकेटी के गोहना कला निवासी दिलीप सिंह कुकरैल रेंज, अवध वन प्रभाग में बीट प्रभारी हैं। उनके अनुसार 21 दिसंबर को मिश्रपुर वन आरक्षित क्षेत्र के सीमा स्तंभ 76 से 77 के मध्य गश्त पर थे। इसी दौरान गढ़ी निवासी विजय सिंह, संदीप और अमित सिंह वन भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे थे। रोकने पर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें