उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। ताजा बयान आज लखनऊ से आया जो तीन तलाक के मुद्दे पर दिया। पढ़ें, ऐसे बयान
लखनऊ में आज योगी ने कहा, देश की ज्वलंत समस्या को लेकर एक वर्ग चुप है। तीन तलाक जैसे मुद्दों पर चुप रहने वाले अपराधी के समान हैं। मुझे ये देखकर महाभारत का द्रोपदी के चीरहरण वाला दृश्य याद आता है।
ये भी पढ़ें : योगी बोले- तीन तलाक पर जो चुप वो अपराधी, ये देखकर याद आता है द्रोपदी का चीरहरण...
बीते दिन अंबेडकर जयंती पर सीएम बोले थे कि मैं एक ऐलान करने जा रहा हूं जो कुछ लोगों को बुरा भी लग सकता है लेकिन महापुरुषों के नाम पर छुट्टी की परंपरा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम गांव में जाकर बच्चों से पूछते हैं कि आज स्कूल क्यों नहीं गए तो बच्चे बोल देते हैं कि आज इतवार है। उन्हें पता ही नहीं होता कि स्कूल क्यों बंद है। महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों को कुछ घंटे स्कूल खोलकर विशेष कार्यक्रम करने चाहिए।
ये भी पढ़ें : CM के पास पहुंचे 'ट्रिपल तलाक' के 6 ऐसे मामले, बोलना ही पड़ा योगी को
सीएम योगी ने कहा, चुनाव में कुछ लोग मुझसे पूछते थे तो मैं बोल देता कि शाम को जहां से अंधेरा शुरू हो वहीं से यूपी की सीमा शुरू होती है। एक बार पीयूष गोयल गोरखपुर आए थे तो वहां दिन में स्ट्रीट लाइट जलती देखकर बहुत गुस्सा हुए थे। मैंने तब जवाब दिया था कि रात में तो आती नहीं है इसलिए दिन में जल रही है। योगी ने कहा, पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन बिल आता था लेकिन अब ऐसा हुआ था तो अधिकारी जवाब देने के लिए तैयार रहें।