फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन तलाक पर चुप रहने वाले अपराधी': CM योगी के 5 ऐसे ही चुभते बयान

Mon, 17 Apr 2017 02:38 PM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। ताजा बयान आज लखनऊ से आया जो तीन तलाक के मुद्दे पर दिया। पढ़ें, ऐसे बयान
विज्ञापन


लखनऊ में आज योगी ने कहा, देश की ज्वलंत समस्या को लेकर एक वर्ग चुप है। तीन तलाक जैसे मुद्दों पर चुप रहने वाले अपराधी के समान हैं। मुझे ये देखकर महाभारत का द्रोपदी के चीरहरण वाला दृश्य याद आता है।

ये भी पढ़ें : योगी बोले- तीन तलाक पर जो चुप वो अपराधी, ये देखकर याद आता है द्रोपदी का चीरहरण...

बीते दिन अंबेडकर जयंती पर सीएम बोले थे कि  मैं एक ऐलान करने जा रहा हूं जो कुछ लोगों को बुरा भी लग सकता है लेक‌िन महापुरुषों के नाम पर छुट्टी की परंपरा बंद होनी चाह‌िए। उन्होंने कहा क‌ि हम गांव में जाकर बच्चों से पूछते हैं क‌ि आज स्कूल क्यों नहीं गए तो बच्चे बोल देते हैं क‌ि आज इतवार है। उन्हें पता ही नहीं होता क‌ि स्कूल क्यों बंद है। महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों को कुछ घंटे स्कूल खोलकर विशेष कार्यक्रम करने चाह‌िए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CM के पास पहुंचे 'ट्रिपल तलाक' के 6 ऐसे मामले, बोलना ही पड़ा योगी को

सीएम योगी ने कहा, चुनाव में कुछ लोग मुझसे पूछते थे तो मैं बोल देता क‌ि शाम को जहां से अंधेरा शुरू हो वहीं से यूपी की सीमा शुरू होती है। एक बार पीयूष गोयल गोरखपुर आए थे तो वहां दिन में स्ट्रीट लाइट जलती देखकर बहुत गुस्सा हुए थे। मैंने तब जवाब दिया था कि रात में तो आती नहीं है इसल‌िए दिन में जल रही है। योगी ने कहा, पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन बिल आता था लेकिन अब ऐसा हुआ था तो अधिकारी जवाब देने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

पीयूष गोयल देते हैं सीएम योगी को सलाह

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने कहा, मुझे कभी कोई सलाह लेनी होती है तो मैं सबसे पहले पीयूष गोयल को फोन करता हूं और एकदम सही सलाह मिलती है। 

यूपी में अब तक चार-पांच जिलों को बिजली मिलती थी ये जिले भी मुख्यमंत्री की कृपा पर निर्भर रहते थे। अब पूरे यूपी को बिजली मिलेगी। 2018 में हम 24 घंटे बिजली देने के लिए कृत संकल्प हैं। उत्तर प्रदेश में उन्हें काम बंद करने का आदेश दिया जाएगा जिसकी वजह से गंगा का पानी दूषित हो रहा हो। 

इंद‌िरा भवन में आयोज‌ित 100वें ड‌िजीधन मेले में सीएम योगी ने कहा था कि हमें भ्रष्टाचार का कोढ़ खत्म करना है। नोटबंदी भ्रष्टाचार रोकने के ल‌िए की गई थी कैशलेस नोटबंदी का अगला चरण है। राजनीति से लोगों का भरोसा उठता जा रहा था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद लोगों का भरोसा बढ़ा है। कुछ अलग से व्यवस्था नहीं की गई है बस पुरानी व्यवस्था को सुधारा गया है। 

एक अन्य कार्यक्रम में सीएम योगी बोले थे कि जब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो जाती तब तक वे न चैन से बैठेंगे और न ही बैठने देंगे। बीते एक दशक में सूबे के किसानों की स्थित काफी खराब हो गई है।

इस दौरान किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा था। किसानों की मेहनत पर बिचौलिए मलाई काट रहे थे। लेकिन अब यह सब नहीं चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें