फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं है तो रविवार को भी इसे जुड़वाने का मौका है। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को भी विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर चल रहे अभियान में बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची और आवेदन के लिए फॉर्म उपलब्ध रहेंगे। मतदाता बूथ पर पहुंचकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम सूची में देख सकते हैं। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है वे फॉर्म-6 भरकर इसे जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नाम, उम्र, पता, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 भरा जा सकता है। किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 की व्यवस्था है। विशेष अभियान के अगले चरण में 28 और 29 नवंबर को भी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



एक जनवरी 2027 मानी जाएगी अर्हता तिथि
जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए मतदान केंद्र जाने के अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in या ईसीआईनेट एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा और चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन




अभियान की प्रमुख तारीखें
22 नवंबर : विशेष अभियान दिवस
28 और 29 नवंबर : अगला विशेष अभियान
16 दिसंबर : दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि
04 जनवरी 2027 : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें