फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव सातनपुर निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार के शिवकांती, महेंद्र सिंह, विनीता, राजेंद्र कुमार ने भूमि विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में राजकुमारी (45), सुरेश कुमार (49), जयसिंह (20) घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर राजकुमारी व जयसिंह को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिवार की राजकुमारी, नेहा, लल्ली व जयसिंह से भूमि विवाद में झगड़ा हो गया। मारपीट में शिवकांति (50), महेंद्र (34), ठाकुरबख्श (55), रूपमती (70) व विनीता (30) घायल हो गई। इसमें से शिवकांति, महेंद्र व रूपमती को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें