फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में फिर चार पेट्रोल पंपों पर छापे, चोरी मिलने पर तीन सीज

Mon, 01 May 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जांच करते अध‌िकारी
विज्ञापन
लखनऊ के पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर तेल चोरी के मामले में दो और पेट्रोल पंप सील कर दिए गए हैं। रविवार को एसटीएस ने चार पेट्रोल पंपों पर छापे मारे। इनमें से तीन को गड़बड़ी मिलने के बाद सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज में लखनऊ फिलिंग स्टेशन में तीन रिमोट कंट्रोल बरामद हुए हैं। इसमें एक लीटर तेल में 50 मिलीलीटर तेल की चोरी की जा रही थी। यहां के मैनेजर हरिकिशन वर्मा ने खुद स्वीकार किया कि उनके यहां डेढ़ साल से तेल चोरी किया जा रहा था।

बृहस्पतिवार 27 अप्रैल को भी एसटीएफ ने राजधानी के कई पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी पकड़ी थी। यहां चिप लगाकर रिमोट कंट्रोल के जरिए तेल चोरी किया जा रहा था। इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सात पेट्रोल पंपों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए थे। इसी कड़ी में रविवार को फिर एसटीएफ ने कई पेट्रोल पंप पर छापे मारे।
विज्ञापन

इन पेट्रोल पंपों पर मारे छापे

पेट्रोल पंप पर छापा
पहला छापा सीतापुर रोड के बख्शी का तालाब स्थित दिगोई गांव में स्टैंडर्ड पेट्रोल पंप पर मारा गया। एसटीएफ, बांट-माप विभाग व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी में दो मशीनों में टेंपरिंग मिली। यहां डीजल की घटतौली पकड़ी गई। छापेमारी के दौरान पंप के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। जबकि मैनेजर सज्जन तिवारी को पूछताछ छोड़ दिया गया।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि पंप की दो मशीनों में चिप लगाकर डीजल की घटतौली की जा रही थी। हालांकि मशीनों में लगी चिप को पंप के कर्मचारियों ने पहले ही हटा दिया था। अधिकारियों ने पंप को सील कर दिया है।

दूसरा छापा ठाकुरगंज में लखनऊ फिलिंग स्टेशन पर मारा गया। यहां पर तीन रिमोट कंट्रोल व चिप बरामद हुए हैं। एसटीएस ने यहां करीब एक दर्जन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर हरिकिशन वर्मा ने यह स्वीकार किया कि उनके यहां डेढ़ साल से चिप लगाकर तेल चोरी किया जा रहा है।

पूछताछ में उसने बताया कि तेल चोरी का पैसा आपस में कर्मचारियों को भी बांटा जाता था। हालांकि कर्मचारियों ने पैसा मिलने से इनकार किया है। यहां पर 24 नोजल हैं इनमें से तीन में चिप लगाई गई थी। टीम ने इस पट्रोल पंप को भी सील कर दिया है।

 
विज्ञापन

जांच टीम को मिली एक्‍स्ट्रा डिवाइस

पेट्रोल पंप पर छापा
इससे पहले टीम ने चारबाग के नेशनल पेट्रोल पंप पर भी छापा मारा। भारत पेट्रोलियम के इस पेट्रोल पंप पर जांच में कोई चिप व रिमोट तो बरामद नहीं हुआ। लेकिन यहां से टीम को एक एक्सट्रा डिवाइस मिली है।

हालांकि पेट्रोल पंप के मैनेजर ने इसे टोटल करने वाली डिवाइस बताया है। टीम ने तेल कंपनियों को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल इस पेट्रोल पंप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

छापेमारी टीम में एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर एनआर दोहरे, सब इंस्पेक्टर विनय सिंह, जिला आपूर्ति निरीक्षक संतोष विक्रम शाही, एआरओ राजीव मिश्र, एपी सिंह, हेमंत कुमार, आपूर्ति निरीक्षक चन्द्रभूषण, बांट-माप के सीनियर इंस्पेक्टर विजय भारतीय, इंस्पेक्टर संतोष कुमारी सहित कई अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें