फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिटनेस फ्रीक' हुए पुलिस वाले, जिम में बहा रहे पसीना

Thu, 08 Jun 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जिम में पसीना बहाते पुलिस वाले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को ऐसी यूनिट के तौर पर विकसित किया जा रहा है जो हर तरह के ऑपरेशन में दक्ष हो। इसकी पहल की है एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने।
विज्ञापन


उन्होंने अपने जवानों को टास्क देते हुए चेतावनी दी है कि एसटीएफ में वही रहेगा जो पूरी तरह फिट हो। इसके बाद से एसटीएफ में तैनात पुलिस कर्मियों में खुद को फिट रखने की होड़ लग गई है।

इसके लिए गोमती नगर स्थित एसटीएफ परिसर में जिम एरिया विकसित किया गया है। इसमें हर तरह की सुविधा मौजूद है। पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। इसके साथ ही रोजाना सुबह इन्हें योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अलग-अलग पुलिस कर्मी को उसकी बॉडी के अनुसार वजन मेंटेन करने और उसकी डाइट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस वाले प्रतिदिन यहां एक घंटा व्यायाम करते हैं। इनमें एसटीएफ के कमांडो से लेकर अधिकारी और बाबू भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने खुद दो माह में कम किया छह किलो वेट

- फोटो : amar ujala
एसएसपी अमित पाठक ने खुद अपना वजन दो माह में छह किलो कम किया है। वहीं कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जिन्होंने दो माह में अपना वजन 12 से 15 किलो तक कम किया है।

शूटिंग का अभ्यास, लंबी दौड़ का टास्क
एसटीएफ में तैनात पुलिस कर्मियों को हर चुनौती के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्हें शूटिंग रेंज में अभ्यास कराया जाता है।

पाठक का कहना है कि कई बार किसी बदमाश को ऊंची इमारतों से गिरफ्तार करना पड़ता है। एसटीएफ के जवान सीढ़ियां चढ़ने और दौड़ लगाकर बदमाशों का पीछा करने में हांफने लगते थे। ऐसे जवानों को लंबी दौड़ का टास्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें