फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जमानत न हुई तो वही करूंगा जो भाई ने तुम्हारी बेटियों के साथ किया’

Thu, 08 Jun 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पारा की राम विहार कॉलोनी में रिटायर्ड सूबेदार लाल बहादुर सिंह की दो बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सौरभ शर्मा के भाई दीपक और रोशन ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। लाल बहादुर सिंह ने दोनों से जान का खतरा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
रिटायर्ड सूबेदार के मुताबिक, आरोपी के दबंग परिवारीजन जमानत कराने का प्रयास कर रहे हैं। वह जमानत प्रार्थनापत्र में पीड़ित परिवार की तरफ से कोर्ट में शपथपत्र प्रस्तुत करने का दबाव डाल रहे हैं। 

इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते सप्ताह सौरभ के भाई दीपक, रोशन व एक अन्य युवक रात करीब नौ बजे घर में घुसे और उन्हें व पत्नी को धमकाया। 
विज्ञापन


दीपक और रोशन ने कहा कि सौरभ की जमानत नहीं हुई तो उनका भी वही हाल होगा जैसा सौरभ ने दोनों बेटियों के साथ किया था। धमकियों से दहशतजदा रिटायर्ड सूबेदार व पत्नी ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। 

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी घर के सामने ही रहते हैं और रोजाना गाली-गलौज व धमकी देते रहते हैं। इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये था मामला

डबल मर्डर
पारा की रामविहार कॉलोनी में 9 मई को दिन-दहाड़े रिटायर्ड सूबेदार लालबहादुर सिंह की बेटी आरती (24) और अंतिमा उर्फ सोनम (18) की सनसनीखेज हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पड़ोसी आरोपी के आरोप सौरभ शर्मा उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।

एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक सौरभ केकेसी से बीकॉम पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा थाऔर रिटायर्ड सूबेदार के घर के सामने ही रहता है। वह आरती से एकतरफा प्यार करता था। दो दिन के दौरान आरती को होने वाले पति व एक दोस्त के साथ घूमते देखकर वह बौखला गया और हत्या की साजिश रच डाली।

वह कैंची लेकर आरती को मौत के घाट उतारने के इरादे से उसके घर गया जहां बहन अंतिमा भी मिल गई। पहले उसने अंतिमा की जान ली। इसके बाद आरती को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी ने बताया कि सौरभ और आरती के बीच छह साल से दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। परिवारीजन भी अच्छी तरह से परिचित थे।

धीरे-धीरे सौरभ को आरती से एकतरफा प्यार हो गया। सात मई को सौरभ ने आरती को अपने एक दोस्त अखिलेश के साथ घूमते हुए देखा था। आठ मई को आरती अपने होने वाली पति इंद्रजीत के साथ फीनिक्स मॉल में बाहुबली फिल्म देखने गई थी, तब भी सौरभ ने दोनों को देख लिया था।

इस बात से वह नाराज था और आरती की हत्या की साजिश रच डाली। मंगलवार सुबह उसने आरती के माता-पिता को घर से जाते हुए देखा। उसे पता था कि सुबह अंतिमा भी स्कूल चली जाती है और आरती घर पर अकेले होती है। वह आरती की हत्या के इरादे से कपड़ों में कैंची छिपाकर उसके घर पहुंच गया और वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें