फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छिपा है दयाशंकर, एसटीएफ ने की घेराबंदी

Sat, 23 Jul 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला दयाशंकर सिंह दिल्ली में छिपा हुआ है। एसटीएफ अधिकारियों ने नोएडा इकाई को उसे दबोचने के निर्देश दिए हैं। उधर, मायावती के खिलाफ दयाशंकर सिंह की अभद्र टिप्पणी मामले की हजरतगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मऊ गई पुलिस टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया, जहां दयाशंकर ने मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे पूछताछ भी की।

एसएसपी ने बताया कि मऊ गई पुलिस टीम कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की तलाश रही है, लेकिन पुलिस की टीमें खाली हाथ लौट आई हैं। इस बीच दयाशंकर की तलाश में लखनऊ पुलिस ने लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों परिसर में दबिश दी। सबसे पहले पुलिस जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस पहुंची।
विज्ञापन


यहां कार्यरत दयाशंकर के दो कथित रिश्तेदारों के बारे में पुलिस ने जानकारी ली तो माहौल गरमा गया। यहां पता चला कि दोनों कर्मचारी अब विवि के पुराने परिसर से जुड़े हैं। पुलिस पुराने परिसर पहुंची तो बताया गया कि जिस कर्मचारी की तलाश की जा रही है, वह सुबह कुलसचिव कार्यालय में अपनी उपस्थिति लगाने के बाद से गायब है। पुलिस ने दोनों कर्मचारी के आवास पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारी रह चुका है दयाशंकर सिंह

- फोटो : amar ujala
बता दें, दयाशंकर सिंह 90 के दशक में एलयू छात्रसंघ का पदाधिकारी रहा है। इसके चलते उसका विवि से गहरा नाता है। उसके कई रिश्तेदार और करीबी लोग विवि में कर्मचारी हैं। पुलिस उस पर दबाव बनाने के लिए रिश्तेदारों और करीबियों की तलाश में जुटी है। कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मायावती मुर्दाबाद के नारों से गूंजी कोतवाली
दयाशंकर की मां तेतरा देवी व पत्नी स्वाति सिंह के कोतवाली पहुंचने से माहौल गरमा गया। भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं सहित लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता, दयाशंकर के समर्थक और वकील भी कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने यहां काफी देर तक मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मायावती और बसपाइयों से सुरक्षा की मांग
दयाशंकर की मां व पत्नी ने मायावती सहित बसपा के समर्थकों से जान के खतरे की आशंका जताई है। स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती उनके घर पर हमला करा सकती हैं और पति सहित परिवार के सदस्यों को जान से मरवा सकती हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मायावती और बसपाइयों से सुरक्षा की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें