फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक हफ्ते का रूट मैप खंगाल रही एसटीएफ, सुपारी देने वालों की तलाश

विज्ञापन
धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में एसटीएफ सुपारी देने वालों की तलाश कर रही है। मंगलवार को बांगरमऊ तहसील के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस धीरेंद्र के एक हफ्ते का रूट मैप खंगाल रही है। इसके अलावा किसान पथ से दुबग्गा तक 22 किमी के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या वाले दिन और कौन लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी ओमकार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से धीरेंद्र की एसयूवी की चाबी बरामद की गई है। पुलिस असलहा और मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही धीरेंद्र के चालक रवि को असलहा देने वाले के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने वारदात के बाद किसान पथ के पास नाले में असलहा फेंका था। माना जा रहा है कि पुलिस रवि को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके बाद ही साजिशकर्ताओं के नाम सामने आएंगे।
बुधवार को कोर्ट पुलिस की अर्जी पर निर्णय लेगी। अब तक की पड़ताल में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धीरेंद्र को गोली किसने मारी थी। एसटीएफ की एक टीम ने बांगरमऊ में एक प्राॅपर्टी डीलर से पूछताछ की है। इसके अलावा दोनों गनर से भी अलग-अलग पूछताछ की गई है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

धीरेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें