यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले में एटीएस ने सपा विधायक मनोज पांडेय से पूछतांछ की। एटीएस ने करीब 15 मिनट तक मनोज के आवास पर उनसे बीतचीत की।
बता दें कि सदन के भीतर खतरनाक विस्फोटक पेंटाएरिथ्रोटॉल टेट्रानाइट्रेट (पीईटीएन) मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। 150 ग्राम विस्फोटक नेता प्रतिपक्ष की सीट के तीन सीट पीछे सपा विधायक मनोज पांडेय की सीट के नीचे रखा था।
जांच एजेंसिया इस मामले की छानबीन में लगी हुई हैं इसी सिलसिले में मनोज पांडेय से भी पूछतांछ की गई।