फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी को एसटीएफ ने हरदोई से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कोर्ट परिसर से 18 जून को पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले बंदी सआदतगंज के रामनगर ढाल निवासी मो. जैद को एसटीएफ ने हरदोई के अतरौली स्थित तोमर कोल्ड स्टोरेज के पास से शनिवार रात 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इस पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके पास से एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा, एक बैग, मोबाइल और 12 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक 18 जून को गोसाईगंज जिला जेल में वर्ष 2000 से हुसैनगंज थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न केस के आरोपी मो. जैद को कोर्ट पेशी पर लाया गया था। उसको कोर्ट परिसर में बने लॉकअप में रखा गया था। हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और मुकीम आरोपी मो. जैद को लॉकअप से लेकर एसीजेएम-। की कोर्ट पेशी पर ले गए थे, जहां से वह शाम को भाग निकला था। पूछताछ में जैद ने बताया कि बिल्डर ने उससे 14 लाख रुपये लिए थे, जो वह लौटा नहीं रहा था। इसलिए वह भागा था और पिस्टल का इंतजाम किया था। अगर बिल्डर रकम नहीं देता तो वह उसकी हत्या कर देता। आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें