फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां का कारनामा जिसे पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

Sat, 29 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इन्हीं बच्चों को छोड़कर भागी मां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेटियों को ट्रेन में अकेला छोड़कर सौतेली मां फरार हो गई। मामला कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद एक्सप्रेस का है। बच्चियों के रोने पर यात्रियों ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इसके बाद आरपीएफ ने लड़कियों को चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतारकर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मां यानी ममता भरी छांव। ऐसा आंचल, जो दुखों की तपती धूप से बचाता है। लेकिन एक सौतेली मां ने बृहस्पतिवार को इस शब्दों के मायने ही बदलकर रख दिए। बेटियों से छुटकारा पाने के लिए उन्हें ट्रेन में छोड़कर भाग गई। 

चारबाग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ उपनिरीक्षक सुनीता टिर्की व पंकज शुक्ल ने बताया कि मूलरूप से गोरखपुर के आजादनगर निवासी नौ वर्षीय सानिया व दो वर्षीय रहमत अक्शा अपनी सौतेली मां के साथ कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं।
विज्ञापन


 सौतेली मां बच्चों को ट्रेन में छोड़कर भाग गई। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर अन्य यात्रियों ने मामले की जानकारी आरपीएफ कंट्रोल रूम को दी।
ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर बच्चों को उतारा गया और उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। बच्चियों ने बताया कि पिता सऊदी अरब में काम करते हैं, जबकि मां परवीन का देहांत हो चुका है। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें