फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक में डंपर की टक्कर से स्टेशन मास्टर की मौत

विज्ञापन
स्टेशन मास्टर का शव आने के बाद बिलखते परिजन व इलाके के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के बुधड़िया निवासी स्टेशन मास्टर कुलदीप यादव (30) की सोमवार रात उन्नाव के हसनगंज फरहपुर इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

कुलदीप के पिता रज्जन लाल यादव ने बताया कि बेटा सोनिक स्टेशन में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात था। अजगैन स्टेशन में कम स्टाफ होने से सोमवार रात वहां ड्यूटी करने जा रहा था। फरहदपुर गांव के पास मोहान की ओर जा रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप का हेलमेट टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके 11 बजे तक ड्यूटी पर न पहुंचने पर स्टाफ के लोगों ने कॉल किया। फोन पुलिस ने उठाया और हादसे की खबर दी। इंस्पेक्टर हसनगंज संदीप शुक्ला ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।



इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

परिवार में कुलदीप के अलावा तीन बहनें हैं। पिता रज्जन लाल यादव पंचायत सदस्य व सपा के जिला सचिव हैं। उन्होंने बताया कि बेटा पहले डीआरएम ऑफिस में तैनात था। छह माह पहले ही डिपार्टमेंटल परीक्षा पास की थी। दिसंबर 2024 में सोनिक स्टेशन में पोस्टिंग हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां पुष्पा बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें