फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार के खाते से साफ किए 8.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों के खाते से 8.50 लाख रुपये साफ कर दिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने गुडंबा, मड़ियांव, इंदिरानगर और चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। गुडंबा के कल्याणपुर रिंग रोड निवासी नीतीश सिंह ने सोशल साइट पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला था। 21 जुलाई को उनके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम दिनेश वर्मा निवासी जालंधर बताकर बाइक खरीदने की इच्छा जाहिर कर आधार कार्ड भेजा। इसके बाद जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से नीतीश के खाते से पांच लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मड़ियांव की प्रियदर्शिनी कॉलोनी के अनिल श्रीवास्तव की पत्नी विमलेश का बैंक ऑफ बड़ौदा मोहिबुल्लापुर में खाता है। उनके मुताबिक 20 जुलाई को साइबर जालसाज ने डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए।

मूल रूप से सीतापुर स्थित महमूदाबाद निवासी पारुल श्रीवास्तव इंदिरानगर सेक्टर -10 में रहती हैं। उनके अनुसार कुछ दिन पहले अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ बार में 1.10 लाख रुपये ठग लिए। चिनहट की गौरव विहार कॉलोनी के विजय कुमार के खाते से जालसाज ने 70 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें