राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार पुरानी पेंशन बहाली पर कोई विचार नहीं करेगी। विधान परिषद में गुरुवार को प्रश्नोत्तर के दौरान वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने लिखित जवाब में सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।
शिक्षक दल के संजय मिश्रा ने सवाल किया था कि राजकीय कर्मचारियों शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने पर सरकार क्या कोई विचार कर रही है? अगर नहीं तो उनके गुजारे के लिए क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिखित जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार इस पर कोई विचार नहीं कर रही है।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत रिटायरमेंट के बाद पेंशन खाते में जमा धन के 60 फीसदी का एकमुश्त भुगतान किया जाता है और शेष 40 प्रतिशत राशि का निवेश पेंशन मद में करने की व्यवस्था है। कर्मचारी जरूरत के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक राशि का भी इसमें निवेश कर सकते हैं।