फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मनोज कुमार ने दिए निर्देश, अपराधियों की जमानत निरस्त कराएं, अति संवेदनशील केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी

Thu, 06 Apr 2023 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है। थानावार संदिग्ध लोगों की सूची समय से ही तैयार करा ली जाए। जमानत पर चल रहे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सभी प्रयास करें। मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि निकाय चुनाव में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर आवश्यकतानुसार वेबकास्टिंग की व्यवस्था करें। जमानत पर चल रहे अपराधियों की जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय से अनुरोध करने पर विचार करें। वह बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 38 जिलों के डीएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को चुनाव संबंधी निर्देश दे रहे थे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है। थानावार संदिग्ध लोगों की सूची समय से ही तैयार करा ली जाए। जमानत पर चल रहे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सभी प्रयास करें। मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। कोविड संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए मास्क, साफ सफाई आदि सभी संबंधित सुविधाएं सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें