त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सनसनी फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मैसेज पर विशेष नजर रखी जाए। गलत और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त वेद प्रकाश के अनुसार अक्सर यह देखा गया है कि सोशल मीडिया पर भाम्रक सूचना वायरल होने से कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाली पोस्ट, वीडियो और ऑडियो क्लिप पर नजर रखी जाएगी।