फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सीएम योगी पर साधा निशाना, बोले- योगी से नहीं, भगवा से डर

Wed, 07 Mar 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
राज बब्बर
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में पार्टी का रुख स्पष्ट है। कांग्रेस प्रत्याशी किसी के समर्थन में नहीं बैठेंगे। दमदारी से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं और अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम के लिए वोट मांगे। साथ ही एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के बैठने संबंधी चर्चा को गलत ठहराया। 

उन्होंने कहा कि दूसरे प्रत्याशी के समर्थन की अफवाह फैलाई जा रही है। कांग्रेस ऐसी किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी, जिसका आधार स्वार्थ पर टिका है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लक्ष्य के हिसाब से आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस की नीतियों को देश की जनता फिर पसंद करने लगी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के उपचुनावों में मिली जीत इसकी गवाह है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अच्छा करेगी। राज बब्बर ने इस दौरान सीएम योगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें सीएम योगी से डर नहीं लगता है लेकिन उनके भगवा वस्त्र से वह जरूर डरते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

पूंजीपतियों की मदद से हासिल की सत्ता

राजबब्बर ने कहा कि मेघालय और गोवा में भी कांग्रेस लोगों की पसंद बनकर उभरी थी, लेकिन ‘थैले-बोरों’ की सरकार ने पूंजीपतियों की मदद से सत्ता हासिल कर ली। पार्टी के पास 11 हजार करोड़ वाला पूंजीपति नहीं है।

राज्यपाल के सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित नहीं करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को समझना चाहिए कि अभी उस्तरा उनके हाथ में है तो कभी हमारे हाथ भी आएगा। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति ढहाने पर कहा कि कोई भी विचार को नहीं ढहा सकता है।

ईवीएम पर फिर उठाए सवाल
राज बब्बर ने ईवीएम पर फिर सवाल उठाए। कहा कि कुछ बात तो अवश्य है। जब भी ईवीएम खराब होती है तो भाजपा को ही वोट मिलता है। हालांकि ईवीएम में गड़बड़ी के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य पार्टी के पास नहीं है। साक्ष्य होता तो आंदोलन किया जाता।

योगी से नहीं, भगवा से डर 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ से डर नहीं लगता है लेकिन उनके भगवा वस्त्र से वह जरूर डरते हैं। 

पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि
राज बब्बर ने मंगलवार को पूर्व सांसद नरसिंह नरायन पांडेय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके घरवालों से भी मिले। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवध सिंह के आवास जाकर उनसे भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें